फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सब-जूनियर राष्ट्रीय जूडो ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 18 अक्तूबर को करनाल में सब-जूनियर राष्ट्रीय जूडो ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले से कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के अजित स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सुष्मा, चंदा और सुमंत का चयन हुआ। 44 किग्रा में सुष्मा, 48 किग्रा में चंदा और 50 किग्रा में सुमंत ने स्वर्ण पदक जीता। यह खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय सब-जुनियर जूडो ओपन प्रतियोगिता में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। प्रशिक्षक सुचिका हुड्डा ने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों ने शुरुआती दिनों से ही बड़े जुनून और लगन से अभ्यास किया है। वे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस चयन पर परिवार के लोगों का कहना है कि इनकी इस सफलता पर हमें बहुत गर्व है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे बच्चे आगे भी इसी तरह से मेहनत और लगन से अभ्यास करेंगे और जीत कर आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें