फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत छह आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। इस अभियान में अब तक चार अलग-अलग गंभीर मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 20 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि डीजीपी के आदेशानुसार गंभीर धाराओं के तहत फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नजर रखी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में टॉप 10 मोस्टवांटेड लिस्ट के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नियाजम उर्फ नियाजू को नूंह शहर थाना में धारा 115, 191(3), 287, 62, 118(1), 351(2), 140(3), 190, 351(3) बीएनएस एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट, के तहत दर्ज केस में नूंह सीआईए ने गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त जाहिद व साहिद की वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास की धाराओं में पिनगवां थाना में दर्ज केस में सीएस एवं पीओ स्टाफ पुन्हाना द्वारा गिरफ्तारी की गई है। जाकिर व फारूख को गो-तस्करी के पिनगवां थाना में दर्ज केस में सीआईए नूंह टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें