फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 2110 लंबित मामलों की हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस और सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष शिविरों और घर-घर सर्वे के माध्यम से कुल 2110 लंबित मामलों की सुनवाई की गई है। जिलाधिकारी उत्तम सिंह इन लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें प्रभावी निगरानी के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई के मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने का भी उद्देश्य है। इसके लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां तैयार की गई हैं। इन्हें संबंधित राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया है। जिले में वर्तमान में कुल 5882 सुनवाई मामले लंबित हैं। इन मामलों का निस्तारण 28 अक्तूबर 2026 तक किया जाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें