फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इफको चौक से राजीव चौक तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। इफ्को चौक से राजीव चौक तक शुक्रवार को लगे जाम में वाहन रेंगते रहे। जाम के चलते चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते यह स्थिति प्रतिदिन हो रही है।
शुक्रवार को जाम की यह स्थिति कई घंटों तक बनी रही। शाम करीब पांच बजे से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। दिल्ली बॉर्डर पर भी यातायात बाधित रहा। यहां भी वाहनों का दबाव सामान्य से अधिक था। कई वैकल्पिक मार्गों पर भी धीमी गति से यातायात चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की बढ़ती संख्या और सड़कों पर दबाव जाम का मुख्य कारण है। विशेषकर व्यस्त समय में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा। यातायात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। हालांकि, वाहनों की अधिकता के कारण राहत मिलने में समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें