फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ पेरिफेरल रोड हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन




कार सवार हमलावरों ने थार गाड़ी पर चलाई गोली



जजपा की टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार देर शाम बदमाशों ने फायरिंग की। इस हमले में वह बाल बाल बच गए। हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।



साउथ पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर थार सवार राहुल फाजिलपुरिया पर कार सवार बदमाशों ने हमला किया। हमलावर कौन थे और उन्होंने राहुल फाजिलपुरिया पर हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने वर्ष 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एसपीआर पर एक गोली चलने की सूचना गुरुग्राम पुलिस को मिली थी। इस पूरे घटनाक्रम में न कोई घायल है न ही किसी वाहन को कोई गोली लगी हैं। गुरुग्राम पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें