फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में ज्वैलर्स की दुकानों से गायब हुई चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। दिवाली को लेकर निवेश में आई तेजी से चांदी की रिकॉर्ड तोड़ मांग बढ़ने के साथ ही पिछले कुछ दिनों में पटौदी में सराफा बाजार में करोड़ों का कारोबार हो चुका है। इस बारे में गुरुग्राम ज्वैलर्स एसोसिएशन के उप-प्रधान भारत भूषण ने बताया कि आयात में कमी एवं औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के कारण चांदी की कमी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में चांदी के रेट में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी होने के कारण बाजार पर इसका असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में चांदी की कमी होने के चलते निवेशक कागज पर ही इसे खरीद रहे हैं जबकि भौतिक रूप से चांदी लगभग 15 से 20 दिनों के बाद मिलने के आसार लग रहे हैं। उनके अनुसार चांदी के बढ़ते दामों के कारण स्टॉक उपलब्ध नहीं है। सराफा बाजार में चांदी की डिमांड ज्यादा है और चांदी का सामान कम पड़ गया है,और दुकानदारों को चांदी की डिलीवरी 15-20 दिनों के बाद मिल रही है। उन्होंने बताया कि निवेशक चांदी के सिक्के, मूर्तियां, बर्तन, हॉल मार्का एक-दो किलोग्राम सिली, शुद्व चांदी आदि की मांग बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें