फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर की तीन मास्टर सीवर लाइनों से निकाली जाएगी गाद

विज्ञापन
विज्ञापन
निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, 1.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मास्टर सीवर लाइनों की क्षमता और निकासी व्यवस्था बेहतर करने के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर गाद निकालने (डीसिल्टिंग) का काम कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। हाई-पावर सुपर सकर मशीन से सीवर लाइनों से गाद निकालने के साथ कुछ स्थानों पर सीसीटीवी सर्वे भी कराया जाएगा। इसमें सेक्टर-49/50, सेक्टर 65/66-66/67 और सेक्टर 53/54 मास्टर रोड की सीवर लाइनों की सफाई पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जीएमडीए अपनी मास्टर सीवर लाइनों की सफाई कराने जा रहा है। इसमें सेक्टर-49/50 को बांटने वाली मास्टर रोड पर 1200 एमएम आई/डी मास्टर सीवर लाइन की डीसिल्टिंग की जाएगी। इसके लिए अनुमानित लागत 64.15 लाख रुपये रखी गई है। इसी तरह सेक्टर-65/66 और 66/67 को बांटने वाली रोड पर 900 एमएम और 1200 एमएम की मास्टर सीवर लाइनों की सफाई की जाएगी। इस कार्य में डीसिल्टिंग के बाद सीसीटीवी सर्वे भी कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 80.17 लाख रुपये है। वहीं, सेक्टर-53/54 को बांटने वाली मास्टर रोड पर 450 एमएम मास्टर सीवर लाइन की डीसिल्टिंग कराई जाएगी। इसमें भी सीसीटीवी की मदद की जाएगी। इसमें 18.85 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। तीनों योजनाओं पर कुल करीब 1.63 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, सीवर लाइनों से गाद हटाने से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम आर्या ने बताया कि प्रमुख जगहों पर मास्टर सीवर लाइनों की डीसिल्टिंग की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें