फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रीन बेल्ट पर लगेंगे झाड़ीदार और फूलदार पौधे, घटेगा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 92/93, 90/93 और 88/89 सड़कों की ग्रीन बेल्ट व सेंट्रल वर्ज पर लगाए जाएंगे
विज्ञापन

जीएमडीए पौधरोपण और रखरखाव पर खर्च करेगा 1.49 करोड़


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 88/89, 90/93 और 92/93 की मास्टर डिवाइडिंग सड़कों की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को हरा-भरा बनाने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण करीब 1.49 करोड़ खर्च करेगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी और सड़कें अधिक सुंदर दिखाई देंगी।
शहर की प्रमुख सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी जीएमडीए के पास है। इसके तहत न्यू गुरुग्राम की विभिन्न सड़कों पर हरियाली बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जीएमडीए की सेक्टर 81 से 95 तक की मास्टर सड़कों को हरा भरा बनाने की योजना है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार इस योजना से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी सुधार होगा। प्राधिकरण इन सड़कों की ग्रीन बेल्ट पर झाड़ीदार और फूलदार पौधे लगाने की योजना बना रहा है। इसके तहत अमलतास, गुलमोहर, स्पेथोडिया, टेबुबिया रोसिया, पिलखन और देसी अशोक जैसे पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों से मास्टर सड़कों के सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट हरी-भरी होगी, जिससे धूल और प्रदूषण कम करने में सहायता मिलेगी। साथ ही सेक्टरों में हरियाली बढ़ेगी और वातावरण अधिक आकर्षक बनेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत सेक्टर 92/93, सेक्टर 90/93 तथा सेक्टर 88/89 की मास्टर सड़कों पर हरित पट्टियों और सड़कों के बीच स्थित सेंट्रल वर्ज का सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, सिंचाई व्यवस्था और नियमित रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस कार्य में तीन वर्षों की डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड भी शामिल है, जिसके दौरान एजेंसी को रखरखाव और गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य नए विकसित सेक्टरों में हरित क्षेत्र बढ़ाना, सड़क किनारे पर्यावरण सुधारना और शहर की सौंदर्यात्मक छवि को बेहतर बनाना है। जीएमडीए ने इस योजना को लागू करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।


इन सड़कों पर भी होगा कार्य
जीएमडीए सेक्टर-81, 83, 86 और 87 की सड़कों के ग्रीनबेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर भी हरियाली बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए पहले ही टेंडर जारी किया जा चुका है। इसके तहत सेक्टर-86/81 डिवाइडिंग रोड के ग्रीनबेल्ट और सेंट्रल वर्ज का विकास किया जाएगा, जिस पर 98.80 लाख खर्च होंगे। वहीं, सेक्टर-86/87 से सेक्टर-81 की आउटर रोड, सेक्टर-81 की आउटर रोड तथा सेक्टर-83/36ए डिवाइडिंग रोड पर भी ग्रीनबेल्ट और सेंट्रल वर्ज विकसित किए जाएंगे। यह कार्य एनएच-48 से सेक्टर-83/84 के टी-पॉइंट तक किया जाएगा।
विज्ञापन



न्यू गुरुग्राम की सड़कों पर हरियाली विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाएगा। इससे सड़कें हरी भरी होंगी और प्रदूषण से राहत मिलेगी।
- प्रवीन कुमार, एसई, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें