फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेट्रोल पंप पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रमुख के भतीजों पर लगे आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनंगवा। लालाराम तंवर फिलिंग स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, धमकी और दबंगई करने का मामला सामने आया है। फ्यूल पंप प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, लालाराम तंवर फिलिंग स्टेशन के मैनेजर बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मई की सुबह करीब 9 बजे एक युवक बोलेरो गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने वहां मौजूद सेल्समैन नदीम और कैलाश के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने खुद को जिला प्रमुख का भतीजा बताते हुए दबाव बनाया और कर्मचारियों के साथ दादागिरी की। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने सेल्समैन नदीम के साथ मारपीट भी की, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा हथियार के बल पर धमकाने और जबरन फ्यूल डलवाने की कोशिश की जा चुकी है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार राजनीतिक प्रभाव और दबंगई दिखाकर फ्यूल पंप पर आतंक का माहौल बना चुका है तथा बिना भुगतान पेट्रोल-डीजल डलवाने का दबाव बनाता रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




फोटो:- सीसीटीवी फुटेज में मौके पर जमा लोगों की भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें