फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीपीपी मोड पर चलेगा श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हुआ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-102ए स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा करने में लगा हुआ है। निर्माण कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। दूसरी ओर सरकार की योजना है कि इसका संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर किया जाए।
जीएमडीए की ओर से सेक्टर-102ए में श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण अप्रैल 2022 को शुरू किया गया था और जुलाई 2024 पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अभी तक इसे पूरा नहीं कराया जा सका है। इसका कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है और ठेकेदार की ओर से साझा किए गए विवरण के अनुसार 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद, यह परिसर एक अत्याधुनिक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में कार्य करेगा, जोकि गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर जीएमडीए बोर्ड बैठक में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर सीएम ने चर्चा की थी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज के संचालन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो इस संस्थान को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने की संभावनाओं पर कार्य करेगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग पीपीपी को लेकर कार्य में जुट गया है जिससे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मिलने पर संचालन में देरी न हो।

अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर
मुख्य अस्पताल ब्लॉक (883 बिस्तर) में सभी संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं। प्लास्टर, फर्श, टाइल्स और संरचनात्मक ग्लेज़िंग जैसी फिनिशिंग चल रही हैं। विद्युत समेत अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं, जिसमें ठंडे पानी की पाइपिंग, डक्टिंग, एएचयू स्थापना और अग्निशमन संबंधी कार्य 90% पूरे हो चुके हैं। भवन के अंदर जल आपूर्ति और विद्युत कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बाहरी सेवा कनेक्शनों को जोड़ा जा रहा है।

शैक्षणिक ब्लॉक
शैक्षणिक ब्लॉक में भी सभी संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं। इस ब्लॉक में चिकित्सा शिक्षा को सहायता प्रदान करने के लिए व्याख्यान कक्ष, प्रयोगशालाएं, प्रशासनिक कार्यालय और शिक्षण सुविधाएं होंगी। सभी मंजिलों पर प्लास्टर, फर्श और ग्लेजिंग जैसे कार्य अंतिम चरण में हैं।

छात्रावास और आवासीय सुविधा
स्नातक और इंटर्न छात्रों के छात्रावास (228 सीटें) की ऊपरी मंजिल तक सिविल कार्य और प्लास्टर का कार्य पूरा हो चुका है। विद्युत, डक्टिंग और अग्निशमन उपकरण लगभग 75% पूरे हो चुके हैं। स्नातक और इंटर्न बालिका छात्रावास (450 सीटें) में संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल और नर्स हॉस्टल (72 सीटें) में भी लगभग कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन



सहायक भवन
ईएसएस ब्लॉक, ऑटोप्सी बिल्डिंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गैस मैनिफोल्ड बिल्डिंग ने फिनिशिंग और मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग कार्यों के साथ कार्य पूरा हो चुका है। ईएसएस ब्लॉक में डीजी सेट, ट्रांसफार्मर और चिलर प्लांट की स्थापना पूरी हो चुकी है। ड्रेनेज, सीवर लाइन, आंतरिक सड़कें, जल आपूर्ति नेटवर्क, एसटीपी, ट्रेंचिंग, कर्ब स्टोन, रास्ते, बागवानी और प्रकाश व्यवस्था सहित प्रमुख बाहरी कार्य अभी चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें