फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम ने कई क्षेत्रों से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने सोमवार को शहर के कई इलाकों में व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान सेक्टर-32, सेक्टर-38, सोहना रोड, सुभाष चौक, डीएलएफ फेज-3 (यू ब्लॉक), सेक्टर-18, सरहोल तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए रेहड़ी-पटरी, खोखे, ढाबे, टीनशेड सहित विभिन्न अस्थायी संरचनाओं को हटाया। कई स्थानों से अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर ही अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा से अतिक्रमण करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि फुटपाथों और सडक़ों पर अवैध कब्जों के कारण न केवल यातायात अवरुद्ध होता है, बल्कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। नगर निगम की ओर से यह भी कहा गया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में स्वच्छता, सुगमता और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनी रहे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम प्रतिदिन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में योगदान दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें