फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रीजगन्नाथ यात्रा.... हरिनाम रस में डूबा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन की ओर से निकाली गई रथयात्रा में हरे कृष्ण की धुन पर थिरके भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा और इनसे जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। श्रीजगन्नाथ यात्रा के दौरान शहर हरिनाम रस में डूबा नजर आया। वहीं, इस्कॉन की ओर से निकाली गई रथयात्रा में हरे कृष्ण की धुन पर भक्त जमकर थिरके।
सेक्टर-45 स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से शनिवार की शाम रथयात्रा निकाली गई। रविवार को सेक्टर-84 जीएमडी सोसाइटी और एमथ्रीएम सोसाइटी में भी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सेक्टर-43 पावरग्रिड जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार की शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। सोमा राय और समूह ने सुमधुर भजनों के माध्यम से भगवान जगन्नाथ का गुणगान किया। काफी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस्कॉन की रथ यात्रा में हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे... का मंत्र गीत और संगीत के माध्यम से सड़कों पर गुंजायमान हुआ। सेक्टर-45 से शुरू हुई यह रथ यात्रा अग्रसेन चौक पर संपन्न हुई। इस्कॉन प्रमुख अच्युत हरिदास के नेतृत्व में हुई इस रथ यात्रा में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। सेक्टर-84 जीएमडी और एमथ्र्रीएम सोसाइटी में इस्कॉन की ओर से रथयात्रा निकाली गई। इन सोसाइटियों में काफी संख्या में लोग इस रथयात्रा में शामिल हुए। नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने हरिबोल का जय घोष का नारा बुलंद किया। कार्यक्रम के संयोजक अमानी अवतार दास ने बताया कि जगन्नाथ महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भगवान जगन्नाथ के प्रेम के संदेश को हर व्यक्ति हृदय में स्थापित करना है। हम भगवान जगन्नाथ को कुरुक्षेत्र से वृंदावन वापस ले जाना चाहते हैं, जहां राधा-रानी,ब्रज की गोपियां, यशोदा मैया का प्रेम है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
फर्रुखनगर। नगर में आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला जब अमर धाम हरिमंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलराम और माता सुभद्रा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत अमर धाम हरिमंदिर से हुई। इससे पहले मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रथ को सजाकर शोभायात्रा को रवाना किया गया। यात्रा मेन बाजार से होते हुए पूरे नगर में परिक्रमा करती हुई पुनः हरिमंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) गुरुग्राम के युवाओं द्वारा भव्य नगर कीर्तन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें