फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोस्त की गोली मारकर हत्या करने में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का कारण जानने के लिए आरोपी को दो दिन की रिमांड पर पुलिस ने लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बैहरामपुर गांव निवासी लक्की भाटी के रूप में हुई है। मृतक आकाश के भाई की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
मृतक आकाश के भाई मुकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई बहनोई मोहित के पास डिलीवरी का काम करता था। बुधवार को उसका भाई लक्की से मिलने के लिए घर से गया था। आरोप है कि घर बुलाकर लक्की ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराध शाखा सेक्टर-31 आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसकी आकाश से कई सालों से दोस्ती थी। मृतक गुरुग्राम में जहां रहता था, वहां पर आरोपी की रिश्तेदारी है। इसके कारण आरोपी का आना-जाना होता था। इसी के चलते दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोपी तथा मृतक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे। वारदात के दौरान आरोपी के पास अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी। पुलिस ने आरोपी को हत्या की वारदात को अंजाम देने का कारण जानने के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात के कारण के बारे में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें