फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्री दुर्गा रामलीला कमेटी ने शुरू किया रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
24 सितम्बर को भूमि पूजन और 9 अक्तूबर को होगा रामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला कमेटी ने वर्षों पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए इस वर्ष भी रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमेटी के प्रधान कपिल सलूजा का कहना है कि आगामी 24 सितंबर को भूमि पूजन किया जाएगा और 9 अक्तूबर से जैकबपुरा स्थित रामलीला मैदान परिसर में रामलीलाओं का मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन

रामलीला में विभिन्न पात्रों का किरदार निभाने के लिए कलाकार रिहर्सल में जुट गए हैं। पात्रों द्वारा संवाद, संगीत और अभिनय का गहन अभ्यास आधी रात तक पूरी लगन से किया जा रहा है ताकि दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया जा सके। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दर्शकों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए कई नए और आकर्षक बदलाव किए गए हैं। मनमोहक झांकियां भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गत वर्ष की तुलना में इस बार रामलीला भव्य और आकर्षक होगी। कमेटी अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नए और उभरते कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है, ताकि यह सांस्कृतिक विरासत भविष्य में भी फलती-फूलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें