पटौदी। वॉरियर फिटनेस डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी की तीन छात्राओं ने खेलो इंडिया वूशु लीग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। ये अकादमी वैस्ट एकेडमी स्कूल पटौदी में संचालित है। झज्जर जिले के दुजाना में 6 सितम्बर को खेलो इंडिया अस्मिता वूशु सिटी लीग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें पटौदी के वैस्ट एकेडमी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा रुह ने ताओलू इवेंट में चांगक्वान ग्रुप-सी, तानिया ने चांगक्वान ग्रुप-बी और बागुआझांग प्रतियोगिता में मोहिनी ने गोल्ड मेडल जीता। वेस्ट एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य बिजेंन्द्र यादव, वूशु गुरुग्राम एसोसिएशन जिला महासचिव एनआईएस कोच रविन्द्र, कॉर्डिनेटर नेहा और एनआईएस कोच अक्षय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद