फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लंबे समय बाद मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन

- दुकान शुरू न होने से छात्र, डाक्टर व स्टाफ परेशान



- मेडिकल कॉलेज के सामने से दुकान के टूटने के बाद और बढ़ी समस्या



संवाद न्यूज एजेंसी



नूंह । मेडिकल कालेज के कर्मचारी, डाॅक्टर व छात्रों के लिए अच्छी खबर है। काॅलेज परिषद में करीब 12 वर्ष से बंद शॉपिंग काॅम्पलेक्स शुरू होगा। इसके बाद यहां से जरूरत की चीजें खरीदी जा सकेंगी और यहां रह रहे सैंकड़ों परिवारों को छोटे-मोटे सामान के लिए चार किलोमीटर दूर नूंह दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए कालेज प्रबंधन कुछ दुकानों के लिए टेंडर जारी करने रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्यवाही कर उन्हें शुरू कराया जाएगा।
बता दें है, कि मेडिकल कॉलेज को शुरू हुए करीब 12 साल हो गए हैं, लेकिन यहां मार्केट चालू नहीं की गई है। जबकि मार्केट बनी हुई है। ऐसे में यहां रह रहे करीब साढ़े पांच सौ परिवार व सैंकड़ों छात्रों व डाक्टरों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कई किलोमीटर दूर नूंह शहर की दौड़ लगानी पड़ती है। इस परेशानी से जूझ रहे स्टाफ व छात्र खुलकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नहीं बोल पा रहे हैं, तो कॉलेज प्रशासन भी इस मामले में पूरी लापरवाही पर आमदा रहा है।
विज्ञापन

छात्र व यहां रह रहे परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही यहां मार्केट का निर्माण किया गया है करीब आठ-दस बड़ी-बड़ी दुकानें बनी हुई हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उन्हें आज तक शुरू नहीं कराया है। इसके कारण उन्हें अपनी छोटी-छोटी चीज नूंह शहर से खरीदकर लानी पड़ रही है। कॉलेज में करीब पांच सौ छात्र रह रहे हैं तो इससे ज्यादा स्टाफ व डाक्टरों की फैमिली रह रही हैं।
विज्ञापन



हमने निर्णय लिया है, कि कुछ दुकानों का जल्द टेंडर कराकर उन्हें शुरू कराया जाए। स्टाफ व छात्रों को दिक्कत आती है, छोटी-छोटी चीज के लिए नूंह भागना पड़ता है। जल्द कागजी कार्यवाही पूरी कर उन्हें चालू कराया जाएगा। -डाॅ. मुकेश कुमार,
निदेशक शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें