गो तस्करों से गाय को छुड़ाया, केस दर्ज
संवाद न्यूज, एजेंसी नगीना। थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव से पुलिस ने गोतस्करों से एक गाय को छुड़ाने में सफलता हासिल की है। मौके से गोमांस का टुकड़ा बरामद किया गया है। हालांकि गो तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीन नामजद गोतस्करोें के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी तभी सूचना मिली कि बदरपुर गांव की चौपाल पर सहीद निवासी मुलथान व शौकिन व नयुम निवासी बदरपुर गोकसी का काम करते हैैं। आज भी उपरोक्त तस्करों ने चौपाल के समीप बने टीले के पास एक गोवंश को काटा हुआ है। सुचना को सही मानकर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो गोतस्कर गोवंश को काटने की तैयारी में थे। गोतस्कर पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन बस्ती का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी दया किशन ने बताया कि गो तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।