फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैर फिसलकर बेसमेंट में गिरने से शिफ्ट मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत एम3एम मॉल में केएफसी में शिफ्ट मैनेजर की पैर फिसलकर बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस की जांच में काेई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
मृत युवक की पहचान गोंडा (उत्तर प्रदेश) के तरबगंज गांव निवासी रिजवान (26) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-85 में किराये पर रहता था और बादशाहपुर क्षेत्र में एम3एम मॉल स्थित केएफसी में शिफ्ट मैनेजर की पोस्ट पर काम करता था। 19 मार्च की रात को रिजवान बेसमेंट-1 में खड़ा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलकर वह बेसमेंट-3 के सॉफ्ट होल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिजवाज को उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संजीव ने बताया कि इत्तेफाक से रिजवान का पैर फिसलने से वह बेसमेंट में गिर गया था। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें