फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कपड़े ऑनलाइन ऑर्डर कर भेज देती थी पेमेंट के फर्जी स्क्रीनशॉट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने खरीदे गए कपड़े के भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर ठगी करने वाली आरोपी महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी महिला से खरीदे गए कपड़ों में से 1.49 लाख रुपये कीमत के 84 सूट बरामद किए गए हैं। आरोपी महिला की पहचान फरीदाबाद के जावा गांव निवासी संगीता चौधरी (32 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि महिला ने शिकायतकर्ता से फोन के माध्यम से काजल नाम की महिला बनकर बात की। ऑनलाइन आर्डर देकर कूरियर के माध्यम से कपड़े व सूट मंगवा लिए और ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट को एडिट करके शिकायतकर्ता को भेज दिए।
13 जून को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना मानेसर को शिकायत दी थी कि उसकी कपड़ों की दुकान है। जनवरी 2025 को एक महिला ने उसे कॉल करके ऑनलाइन कपड़े खरीदने के बारे में बात की। पीड़ित ने कपड़ों को महिला के बताए पते पर कूरियर के माध्यम से भिजवा दिए। महिला ने पीड़ित की दुकान से 2.75 लाख रुपये के कपड़े खरीदे।
विज्ञापन

महिला कपड़ों को मंगवाकर भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट भेज देती थी। बैंक से खाते की जानकारी ली गई तो पता चला कि महिला के अकाउंट से उसके खाते में कोई राशि ट्रांसफर नहीं हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें