फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार की टक्कर से लॉ के छात्र की गई जान, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना में मंगलवार सुबह ढाबे के बाहर खड़े लॉ के छात्र व उसके दोस्त को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसका दोस्त अभी गंभीर है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ओमनगर निवासी 22 वर्षीय हर्ष सिंघल लॉ का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ चंचल ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद करीब 3.30 बजे जब वे दोनों ढाबे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई स्कोडा कार ने हर्ष व अभिषेक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त अभिषेक की हड्डी में फ्रैक्चर है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फुटेज में हादसे की घटना कैद हो गई है। यह भी दिख रहा है कि कार का चालक टक्कर के बाद मौके से भाग गया। दो युवकों अंकित और आशु ने अपनी गाड़ी से हादसे को अंजाम देने वाली कार का पीछा भी किया था लेकिन चालक तेज रफ्तार में कार लेकर चला गया। जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि कार के पंजीकरण नंबर से चालक के बारे में जानकारी निकलवाई जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें