फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई के सेवा पखवाड़ा में बताए स्टार्टअप आइडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भारत के संविधान पर निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, कॅरिअर काउंसलिंग सत्र, संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान और स्टार्टअप आइडिया प्रमुख रहा।


प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने संविधान के महत्व और उसके मूल्यों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुति ने छात्रों को नवोन्मेषी सोच और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया। कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के भविष्य के अवसरों, कॅरिअर विकल्पों और कौशल विकास के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही, स्वच्छता अभियान के माध्यम से संस्थान परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ छात्रों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इन सभी गतिविधियों में भाग लिया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें