फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रास्ते पर नाले का पानी, इंछापुरी के निवासी झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पटौदी खंड के इंछापुरी गांव में संवाद के दौरान निवासियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खंड के गांव इंछापुरी में लोग जोहड़ की ओर बहने वाले नाले के टूटने के कारण परेशान हैं। गंदा पानी रास्ते में बह रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद गांव की स्थिति खराब हो गई है। मंगलवार को संवाद के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने बताया कि एक ओर जोहड़ का नाला टूटा है और जो पानी जोहड़ में जाना चाहिए सड़क पर बह रहा है। तो दूसरी और ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में इंछापुरी अंडर पास में पानी जमा हो जाता है।
रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में लोग अंडरपास से जाते हैं। बरसात में इस अंडरपास से गुजरना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इंछापुरी गांव से दूसरे गांवों की सीमाओं से जुड़े कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्तों से भी गुजरना काफी मुश्किल है। वाहन चालकों को इन खस्ताहाल रास्तों में खास तौर पर बारिश के मौसम में काफी मुश्किल आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स



जोहड़ में जाने वाला पानी का नाला टूटा हुआ है। जिस कारण से पानी रास्ते में फैल जाता है। ग्रामीणों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।- रामसुख


गांव से गदाईपुर जाने वाली फिरनी का कच्चा रास्ता होने के कारण बरसात के मौसम में बुरी तरह कीचड़ बन जाता है, जिस कारण से निकला भी नहीं जाता। - सूबे सिंह



इंछापुरी फाटक बंद होने के बाद लोगों को अंडरपास से निकलना पड़ता है। जिसमें खासतौर पर बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण पैदल तो दूर वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।- राम अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें