फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तावड़ू में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या पर लगाम लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जन स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका को जारी किए निर्देश, नालों पर लगाई जाएंगी लोहे की जालियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। शहरवासियों को लंबे समय से परेशान कर रही सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या अब जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने नगर पालिका प्रशासन को विशेष पत्र जारी कर नालों व नालियों पर लोहे की जालियां लगाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि शहर में जगह-जगह सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या बनी हुई थी। विभागीय लापरवाही और लोगों की अनजाने में की गई गलतियों के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही थी। अक्सर घरों के बाहर बनी नालियों का गंदा पानी सीधे सीवरेज मैनहोल में डाल दिया जाता था, जिससे पाइपलाइन जाम हो जाती थी। परिणामस्वरूप गंदा पानी सड़कों और गलियों में बहने लगता था। इस गंदगी के कारण आसपास बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। लेकिन अब जन स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में नगर पालिका प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सीवरेज लाइन से जुड़े सभी नालों और नालियों पर लोहे की मजबूत जालियां लगाई जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति या घर का कचरा सीधे सीवरेज लाइन में न डाल सके। इस कदम से जहां ब्लॉकेज की समस्या पर काफी हद तक रोक लगेगी, वहीं सड़कों पर गंदे पानी के फैलाव से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें