पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास को लेकर हुए कार्यों पर चर्चा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी के मीटिंग हॉल हेलीमंडी में हाऊस की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी के अलावा नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद सहित चेयरमैन एवं अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें मुख्य रूप से मिलकपुर में बीपीएल काॅलोनी में निकलने का रास्ता नहीं है, इसलिए रास्ता दिया जाए। 5 सदस्यों की कमेटी बनाई गई और नगर परिषद के मुख्य मार्गों व बाजारों में सौन्दर्यीकरण कराया जाए।
विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि हाऊस की बैठक में परिषदों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास को लेकर हुए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने परिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया से विशेष रूप से कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्यों के साथ सफाई अभियान चलाना चाहिए। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने विचार रखते हुए परिषद के वार्डों में सौन्दर्यीकरण को लेकर साफ-सफाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेवारी ली।
इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया ने बताया कि बैठक में परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सौन्दर्यीकरण सहित साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई। जो कार्य नगरपरिषद द्वारा न हो सके उसके लिए विधायक बिमला चौधरी से सहयोग की अपेक्षा की। पिछली हुई बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) संदीप मलिक, पूर्व पालिका चेयरमैन चन्द्रभान सहगल, पार्षदों में आनंद भूषण, उषा देवी, पवन ठाकरान, जर्मन सैनी, राधेश्याम मक्कड, अनिल बोहरा, कृष्ण कुमार, रेखा देवी, मनोज कुमारी, रवि चौहान, कुलदीप चौहान सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।