फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइरियो सोसायटी के 4 टावर में कई फ्लोर कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही गुरुग्राम में भी एक बार फिर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में प्रशासन ने सेक्टर-67 स्थित आइरियो सोसाइटी के 4 टावर को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक आइरियो सोसाइटी के टावर ए, टावर बी, टावर डीव टावर सी-5 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन

आइरियो सोसाइटी के टावर ए में फ्लोर क्रमांक 6,7,8 व 19,20,21 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, टावर बी के 9,10,11 व 12वें फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। इसके अलावा टावर डी के फ्लोर क्रमांक 3, 16,17,18 व 24,25,26 फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, सी-5 में 10, 11 व 12वें फ्लोर कं कंटनमेंट जोन में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने गुुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-2 जीतेंद्र कुमार को कंटेनमेंट जोन का क्लस्टर इंचार्ज बनाया है जबकि नगर निगम के एग्जीक्यूीटिव इंजीनियर श्रीराम यादव को इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें