फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हेल्थ सप्लीमेंट्स के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर मैसेज कर दोस्त का परिचित बताकर की ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में एक साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर दोस्ती का नाटक कर एक व्यक्ति से सात लाख 48 हजार रुपये ठग लिए। यह ठगी हेल्थ सप्लीमेंट्स खरीदने के बहाने की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर साउथ गुरुग्राम थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट में रहने वाले टीएम नरसिम्हा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को उनके किसी दोस्त या परिचित का जानकर बताया और उनसे बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद ठग ने नरसिम्हा को हेल्थ सप्लीमेंट खरीदने का लालच दिया। उसने बताया कि ये सप्लीमेंट्स बहुत फायदेमंद हैं और भारी छूट पर उपलब्ध हैं। नरसिम्हा ने उस व्यक्ति पर भरोसा कर किश्तों में सात लाख 48 हजार का भुगतान कर दिया। जब काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें सप्लीमेंट नहीं मिले और आरोपी ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया तो नरसिम्हा को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें