फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिनी सचिवालय और जिला अदालत परिसर में मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय, विकास सदर और जिला अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। इस मॉक ड्रिल में डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ थाना शिवाजी नगर की पुलिस टीम के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ड्रिल के दौरान परिसर भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


ड्रिल के दौरान डॉग स्क्वॉड ने विस्फोटक पदार्थों, मादक द्रव्यों या अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों का पता लगाया। पुलिस की टीमें को अलग-अलग जगह पर तैनात किया गया। पुलिस की तरफ से यह ड्रिल नियमित सुरक्षा जांच और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियानों का हिस्सा है। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें