पिनगवां । नूंह जिले के अड़बर गांव में हुए तीन दिवसीय इस्लामिक जलसे में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली । इस दौरान राजेश चंद शिकरावा वाले ने जलसे में आने वाले लोगों के लिए पंडाल लगाकर तीनों दिन मुफ्त वेज बिरयानी की व्यवस्था की । उनके इस कदम को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और लोग इसे भाईचारे की मजबूत पहल के रूप में देख रहे हैं।
जलसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बिरयानी का आनंद लिया । यह बिरयानी लायशा बासमती चावल से तैयार की गई थी, जिसे लोगों ने स्वाद और गुणवत्ता के मामले में काफी पसंद किया। पहले दिन से ही उनके पंडाल में हजारों लोगों ने बिरयानी खाई और इसकी तारीफ की। राजेश चंद ने कहा कि मेवात की पहचान हमेशा से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए रही है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह सेवा शुरू की ताकि लोगों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश और मजबूत हो सके। संवाद