फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों की समस्याएं सुनेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज नूंह जिले के तावडू स्थित अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इस दौरान वह फसल खरीद से जुड़ी दिक्कतों पर भी किसानों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहीदा खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों की आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी किसानों के हितों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी। हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए शहीदा खान ने कहा कि हाल ही में फसल खरीद प्रक्रिया में किए गए बदलावों से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न शर्तों और प्रक्रियाओं के कारण किसानों पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है, जिससे उनकी फसल की खरीद प्रभावित हो रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि किसानों को उनकी हित में नहीं दिख रही हैं, जो सरकार की किसान विरोधी सोच को दर्शाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें