एक साल पहले घर के काम काज के लिए रखा था नेपाल मूल का शिवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना थाना क्षेत्र में नौकर द्वारा मकान से नकदी व लाखों के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान परिवार घर पर नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में रायसीना निवासी नवीन यादव ने कहा कि वह सोहना के आदर्श नगर में रहता है। उन्होंने घर के कामकाज के लिए पिछले एक साल से नेपाल मूल के शिवा को रखा हुआ था। शिवा यहां अपने परिवार सहित रहता था। शुक्रवार की सुबह नवीन अपने परिवार सहित घर पहुंचा तो वहां शिवा अपने परिवार सहित नहीं मिला। जिसके बाद सामान चेक किया तो सामने आया कि शिवा ने कमरे के अंदर की चाबी को ढूंढ कर कमरे का लॉक खोला था। शिवा कमरे के अंदर रखा ट्रेवल बैग और अलमारी खोलकर उसके अंदर रखे 20 हजार रुपये, तथा पर्स में रखे सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ने अलमारी के अंदर रखा डिजिटल लॉकर को भी चोट मारकर तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।