फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध रूप से शराब परोसने पर अहाता संचालक सहित 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरेट की पुलिस ने अहाता और फार्म हाऊस से पर की कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। अवैध शराब परोसने पर कमिश्नरेट की पुलिस ने एक अहाता व फार्म हाऊस पर छापा मारा। सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अहाता में अवैध रूप से शराब परोसने पर अहाता संचालक सहित दस लोगों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से शराब की खाली व भरी बोतलें, छह हुक्के भी बरामद कर अहाता संचालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। वहीं भौंडसी पुलिस ने फार्म हाऊस पर रेड करते हुए तीन केयरटेकर को रंगे हाथों काबू किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि वर्ल्ड मार्क मॉल के निकट द हाईव कैफे में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। जिस पर थाना सेक्टर-65 की टीम ने अहाता में रेड की और अहाता में अवैध रूप से शराब परोसने पर अहाता संचालक सौरव सिसोदिया सहित दस लोगों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से शराब की खाली व भरी बोतलें, छह हुक्के बरामद किए। लेकिन पुलिस को मौके से निकोटिन, तम्बाकू व अन्य रासायनिक पदार्थ आदि बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन

इसी प्रकार भौंडसी थाना पुलिस की टीम ने गांव धुनेला में स्थित प्लांट बी फार्म हाऊस पर रेड की। जहां पर फार्म हाऊस के 3 केयर टेकरों द्वारा वहां पर उपस्थित लोगों को अवैध रूप से शराब परोसते हुए रंगे हाथ काबू किया। फार्म हाऊस के मालिक व लीज होल्डरों द्वारा केयर टेकरों की सहायता से फार्म हाऊस पर अवैध रूप से शराब पिलाने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

यहां बतादें कि गुरुग्राम पुलिस लगातार अवैध रूप से संचालित शराब अहातों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इस माह में अब तक गुरुग्राम पुलिस द्वारा कुल 8 अवैध रूप से संचालित शराब अहातों का पर्दाफाश कर चुकी है। वहीं इनके खिलाफ केस दर्ज कर 13 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। काबू किए गए आरोपियों व अवैध शराब अहातों से भारी मात्रा में शराब भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें