फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: हवलदार ने नहाते समय युवती का बनाया वीडियो, फिर किया घिनौना कांड, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 06 Apr 2022 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेफ हाउस में रहने वाली युवती का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में सेफ हाउस में रहने वाली युवती का नहाते समय वीडियो बनाने के आरोपी हवलदार सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कला राम चंद्रन ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी हवलदार को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले में विभागीय जांच के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
डीएसपी आस्था मोदी के अनुसार राजस्थान की रहने वाली युवती ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि हाईकोर्ट में उसकी शादी का एक माह पहले रजिस्ट्रेशन हुआ था। उसने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसी के बाद एक माह से उसे पुलिस लाइन के सेफ हाउस में रखा गया है। रविवार को वह नहा रही थी। 

उसी दौरान हवलदार सुरेंद्र भी बाल्टी लेकर बाथरूम में घुस आया। कुछ देर बाद युवती ने देखा कि  हवलदार ऊपर से अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इस दौरान हवलदार वहां से भाग गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी इस समय वेस्ट क्यूआरटी पर तैनात था।
विज्ञापन


सेफ हाउस ही नहीं सुरक्षित
इस घटना के बाद से लोगों का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ही जब इस तरह की हरकत करेंगे तो आखिर महिला सुरक्षित कहां रह सकती है। राजस्थान मूल की रहने वाली युवती को तीन मार्च को  यहां  पुलिस संरक्षण में रखा गया था। उसने पिता, चाची व चाचा पर आरोप लगाया है कि उसने जिससे विवाह किया, वह लोग उसे नहीं पसंद करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें