फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिले 12 प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मेवात कैडर के 12 प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिले को 12 प्रिंसिपल और मिलने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जगी है।यहां अब केवल नौ स्कूलों में प्रिंसिपलों के पद रिक्त रह गए हैं । जिन स्कूलों में यह पद रिक्त है वहां दूसरे प्रिंसिपल को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन

नए प्रिंसिपल नियुक्त होने से मेवात के लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों में सुमित कुमार,अमित वालिया, राजुदीन, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, ज्योति मलिक, अमर सिंह किरण यादव, के साथ दिव्यांग श्रेणी में राजेश्वरी देवी, सरोज, प्रेम कुमारी शामिल हैं। प्राचार्य को स्कूल भी आवंटित कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि नए प्रिंसिपल के आने से स्कूलों में शिक्षा को मजबूती मिलेगी । पिछले दिनों यहां 10वीं और 12वीं के रिजल्ट ने भी मेवात जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी। दोनों बोर्ड की कक्षाओं का रिजल्ट सबसे निचले पायदान पर था जिसमें पूरे प्रदेश में मेवात को शर्मसार होना पड़ा। नव नियुक्त प्रिंसिपल अमित कुमार रोज का कहना है मेवात कैडर के तहत उनको सरकार ने पदोन्नति किया है। सभी लोग पहले से ही मेवात में काम कर रहे हैं। यहां की स्थिति के बारे में सभी को जानकारी है। इसलिए यहां सुधार करने के लिए सभी बेहतर काम करेंगे। स्कूल में पढ़ाई और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा है वह रोजाना अपने बच्चों के होमवर्क व स्कूल में आकर समय-समय पर पढ़ाई संबंधित जानकारी लें , ताकि अध्यापक भी शिक्षा को लेकर सचेत रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें