फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्याज की फसल की क्रॉप कटिंग कराने पहुंचे हिसार बागवानी विभाग के उच्च अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादन का पता लगाने के लिए कराई जाती है, हरियाणा बरसाती प्याज के उत्पादन में है पहले स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि मंत्रालय से डॉक्टर आलोक कुमार, संयुक्त निदेशक सुचित्रा यादव और सीनियर साइंटिस्ट की टीम प्याज की फसल की क्रॉप कटिंग कराने मेवात पहुंची। मेवात जिला उद्यान अधिकारी डॉ. दीन मोहम्मद की अगुवाई में यह दौरा किया गया। इस दौरान फिरोजपुर झिरका के पाटखोरी गांव, नगीना के घाघस और पिनंगवा के रहपुआ में प्याज की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई ताकि यह पता लगाया जा सके की जिले में प्याज की फसल का कितने टन उत्पादन होता है। यह आंकड़ा भारत सरकार में मौजूद होते हैं। बता दें कि, हरियाणा राज्य बरसाती प्याज उत्पादन में नंबर वन पर है ।
कृषि मंत्रालय से आई टीम ने प्याज के साइज की जांच की, जो आठ सेंटीमीटर का बेहतरीन साइज बताया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्पादन 80 क्विंटल प्रति एकड़ होना चाहिए लेकिन, मेवात के पाटखोरी गांव की जमीन पर प्रति एकड़ 51 क्विंटल 20 किलो प्रति एकड़ की एवरेज आ रही है, जो बहुत कम है। समय-समय पर इस तरह के आंकड़े कृषि मंत्रालय व भारत सरकार लेती रहती है ताकि पैदावार को और ज्यादा बढ़ाया जा सकें।
विज्ञापन

एक एकड़ में 10 क्विंटल गंठी की प्याज लगाई जाती है, यह सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ही बुआई कर दी जाती है। 3-4 महीने में प्याज की फसल पक कर तैयार हो जाती है। शुरू से लेकर आखिर तक पानी, जुताई, खाद, बीज और मेहनताना तक एक एकड़ जमीन में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं लेकिन, आमदनी बहुत कम हो पाती है। - रती खां

बरसाती प्याज उत्पादन में हरियाणा नंबर वन माना जाता है। यहां पर प्याज की फसल अच्छी गुणवत्ता व अच्छी पैदावार उगाई जाती है। हरियाणा सरकार प्याज की फसल की पैदावार पर ज्यादा जोर दे रही है। एनसीआर में हरियाणा की प्याज की पैदावार रेट व मूल्य भी तय करती है। रेंडमली फिल्ड सलेक्ट किया जाता है और किसानों की सूची तैयार की जाती है, जिस किसान का नाम आ जाता है उसके खेत में 5/5 का क्षेत्र चयन कर प्याज की कटिंग कराई जाती है। उसी के आधार पर पूरी एक एकड़ जमीन की अनुमानित सही आंकड़ा निकाल लिया जाता है। जो भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में सुरक्षित रहता है। - डॉ. दीन मोहम्मद
विज्ञापन


प्याज कटिंग एक्सपेरिमेंट मेवात के तीन अलग-अलग स्थानों पर कराई गई है। प्याज की क्रॉप कटिंग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने भी अधिकारियों का पूरा सहयोग किया। - डॉ. आलोक कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें