फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए नागरिक अस्पताल के गेट पर लेट गया सिक्योरिटी गार्ड

विज्ञापन
सेक्टर 10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण सड़क पर लेटे हुए कोरोना से पीड़ित मर - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमितों में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से गिरने के कारण मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं लेकिन उनको जगह नहीं मिल पा रही है। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे एक सिक्योरिटी गार्ड को प्राइवेट अस्पताल में जगह नहीं मिली तो वह नागरिक अस्पताल के गेट पर ही लेट गया। काफी देर बाद स्टाफ ने मानवता दिखाई और उसको प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के भिवाड़ी निवासी रामवीर गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। कई दिन से तबीयत खराब थी लेकिन शनिवार को हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उनको पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां उनका उपचार नहीं हुआ। आखिर में परिजन नागरिक अस्पताल लाए, यहां के गेट पर वह कमजोरी के कारण लेट गया। यह जानकारी वरिष्ठ चिकित्सकों को हुई तो उन्होंने अपने कर्मचारियों के जरिए प्राथमिक उपचार दिया। करीब दो घंटे बाद स्थिति में सुधार आया, तब जाकर उसे घर भेजा जा सका।
टेस्ट के लिए 8 बजे पहुंचे, 2 बजे नंबर आया
रोजाना की तरह शनिवार को भी कोविड टेस्ट के लिए सुबह से लंबी लाइन लगी रही। सुबह आठ बजे पहुंचे लोगों का दो बजे नंबर आया। देर रात तक कोविड-19 की जांच होती रही।
विज्ञापन

पांच दिन बाद आ रही है रिपोर्ट
नागरिक अस्पताल तथा प्राइवेट लैब में टेस्ट कराने वालों को अपनी रिपोर्ट के लिए पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। सेक्टर-67 निवासी एक महिला ने चार दिन पहले टेस्ट कराया था। उनकी शनिवार दोपहर दो बजे तक भी रिपोर्ट नहीं आई है।
मानेसर में ऑक्सीजन के लिए लंबी लाइन
मानेसर स्थित स्टार एयर गैस के प्लांट में छोटे अस्पताल संचालकों और आम जन की ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। शनिवार को सुबह 10 बजे गैस खत्म हो गई थी। उसी समय इस कंपनी का टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन के लिए भिवाड़ी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें