फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वेयरहाउस में गाड़ी बैक करते समय हादसा, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों के आने के बाद कराया जाएगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र के एक वेयरहाउस में बुधवार को गाड़ी बैक करते समय हुए हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के महुरई बड़ौसा निवासी गया प्रसाद (48) के रूप में हुई है। वह डीएसवी सैफलर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे और मूसेदपुर स्टैंड के पास किराये पर रहते थे। उनकी ड्यूटी साहिल होरिजिन वेयरहाउस के सी-1 ब्लॉक में थी। बुधवार को डॉक पर गाड़ी को सामान उतारने के लिए पीछे किया जा रहा था। गया प्रसाद गाड़ी के पीछे डॉक के पास खड़े थे। गाड़ी पीछे आने के दौरान वह गाड़ी और डॉक के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल गाड़ी कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें