फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-17 की वर्षों पुरानी सीवर समस्या होगी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 से 14 तक 600 मीटर नई मास्टर सीवर लाइन बिछेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17 की वर्षों पुरानी सीवर समस्या के समाधान की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-17 की सीवर लाइन को सेक्टर-14 की मास्टर सीवर लाइन से जोड़ने के लिए करीब 600 मीटर लंबी नई मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस योजना पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर में सेक्टर विकसित किए हैं। सेक्टर-17 की सीवर व्यवस्था लंबे समय से अधूरी है। यहां की सीवर लाइन का मास्टर सीवर लाइन से सीधा जुड़ाव नहीं है। इसके कारण क्षेत्र का गंदा पानी सीधे बरसाती नाले में बह रहा है। हाल ही में जीएमडीए द्वारा बरसाती नालों की जांच के दौरान यह स्थिति सामने आई, जिसके बाद अधूरी मास्टर सीवर लाइन को पूरा करने का निर्णय लिया गया। योजना के तहत सेक्टर-17 से सेक्टर-14 तक नई मास्टर लाइन बिछाई जाएगी। इसके पूरा होने के बाद सेक्टर-17 का सीवर सीधे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचेगा, जिससे बरसाती नालों में गंदे पानी के प्रवाह पर रोक लगेगी और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विभोर दुहन ने बताया कि सेक्टर-17 की सीवर लाइन को सेक्टर-14 की मास्टर लाइन से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें