फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लब के बाउंसर्स व कर्मचारी के साथ मारपीट में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब में प्रवेश न देने पर हुआ था विवाद,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-60 स्थित एक क्लब में प्रवेश को लेकर हुए झगड़े में बाउंसर और कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में अपराध शाखा ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान कादरपुर गांव निवासी रमन के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह क्लब में कैशियर का काम करता है। 31 अगस्त रात को तीन युवक और अंदर जाने लगे। इस पर उन्हें रोक दिया गया था कि स्टैग एंट्री की अनुमति नहीं है। इसके बाद वह धमकी देकर चले गए थे। थोड़ी देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ आए और बाउंसर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जब वह बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी की बाउंसर व कर्मचारियों के साथ कहासुनी होने पर वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें