गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित राम मंदिर परिसर के विष्णु लक्ष्मी दरबार में शनिवार को हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारियों की ओर से मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद भजन मंडली ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। संवाद