फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वेलोसिटी क्रिकेट लीग के ट्रायल का दूसरा चरण चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-77 के सिल्वर हिल्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए वेलोसिटी क्रिकेट लीग (वीसीएल) की ओर से 4 दिसंबर को गुरुग्राम में ट्रायल का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल सेक्टर-77 स्थित सिल्वर हिल्स क्रिकेट ग्राउंड में होंगे।

वेलोसिटी क्रिकेट लीग अखिल भारतीय फ्रेंचाइजी आधारित टी-15 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग है। इसके माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता में जगह बनाने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुग्राम में हुए ट्रायल के पहले चरण में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इनमें रोहित, पवन लोहिया, संजीव डिल्लो, अरुण, कृष्ण कुमार, गौरव यादव, मनोज गुर्जर, राहुल भारद्वाज, महेश कुमार, पारुल यादव, जोगिंदर कुमार, पंकज कुमार, पीयूष, रितेश शर्मा और मुकुल मोगली शामिल हैं।

लीग प्रबंधन के अनुसार, टेनिस बॉल क्रिकेट में युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। लीग का उद्देश्य छोटे स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचाना और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना है।

पहले चरण में चयनित खिलाड़ी मनोज गुर्जर ने कहा कि वीसीएल जैसे मंच जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लीग टेनिस बॉल क्रिकेट से जुड़े कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए नए अवसर खोल सकती है।
विज्ञापन


4 दिसंबर को होने वाला दूसरा चरण भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके जरिए लीग प्रबंधन अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट से जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें