फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा दिखाकर लगभग 6 लाख रुपये की ठगी मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 39 साल का दीपक कुमार रेवाड़ी के रतनथल गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दीपक ने अपने अन्य साथी आरोपी शैलेष के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की थी। शैलेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे दो लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस दीपक को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मामले में डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत रेवाड़ी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि दीपक ने उन्हें अपने साथियों के जरिए स्लोवाकिया भेजने का झांसा दिया। उन व्यक्तियों ने पहले वीजा व विदेश भेजने का भरोसा दिलाते हुए 50 हजार रुपए लिए। इसके बाद फर्जी दस्तावेज व वीडियो कॉल के माध्यम से वीजा दिखाकर शिकायतकर्ता से कुल 6 लाख रुपए ले लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा। बाद में टालमटोल करते रहे। डीएलएफ फेज-29 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में अब दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें