फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद बढ़ीं मौसमी बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों ने एहतियात बरतने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका असर अब स्वास्थ्य केंद्रों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मानेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत क्षेत्र के तीनों पीएचसी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच और इलाज की व्यवस्था भी तेज कर दी है, ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके। हालांकि, बृहस्पतिवार को बारिश के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या में पहले की तुलना में कम रही।

डॉक्टर तरुण चोपड़ा ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों और दूषित पानी से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पानी जमा होने से मच्छर तेजी से पनपते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। इन बीमारियों में तेज बुखार, शरीर और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, गंदा पानी पीने और बाहर का खुला भोजन खाने से टाइफाइड, उल्टी-दस्त और पीलिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा नमी के कारण फंगल संक्रमण, आंखों का संक्रमण यानी आई फ्लू और वायरल सर्दी-जुकाम के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। घर और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छर न पनपें। यदि तेज बुखार, लगातार उल्टी, दस्त या शरीर में ज्यादा दर्द की शिकायत हो तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें