फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से घायल बकरी मालिक नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। वन विभाग की टीम गांव खेड़ला में पूरे दिन तेंदुए के हमले से घायल व्यक्ति को तलाशती रही लेकिन वह नहीं मिला। आरोप है कि दो दिन पहले यहां की पहाड़ी के ऊपर बनाए गए रिवाड़े में बकरियों के पास सो रहे रहे उसके मालिक जयबीर पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

वन विभाग (जीव जंतु) के मुख्य वन संरक्षक महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि इस मामले की जानकारी के लिए वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की टीम मौके पर गई थी। जिसने जानकारी जुटानी चाही तो बकरियों का मालिक बकरियों को लेकर पहाड़ में जा चुका था । जिसको काफी तलाशा गया लेकिन नहीं मिला। उसके बाद बकरी मालिक के परिवार से संपर्क कर परिजनों से बात की गई । लेकिन वह भी स्पष्ट नही हो सका कि वह कौन सा जानवर था ।जिसने हमला किया था। वहीं अनुमान यह लगाया जा रहा है कि तेंदुआ ने ही हमला किया होगा। इस मामले में वन विभाग के अधिकारी आज मंगलवार को फिर घायल के पास जाकर जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें