फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर व नगर निगम आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर मधु आजाद व नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें 19 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोमवार को जिन परियोजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें सेक्टर-10 में गुरुग्राम महानगर सिटी बस डिपो, खांडसा में बनाए जा रहे 45 एमएलडी क्षमता के मुख्य पंपिंग स्टेशन, सरस्वती एनक्लेव, खेड़कीदौला, शनि मंदिर से मोहम्मदपुर झाड़सा व सेक्टर-43 में विभिन्न सड़कों का निर्माण पालम विहार में सड़क व स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव नूरपुर झाड़सा में पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक केंद्र व वाटर हार्वेस्टिंग, गांव बादशाहपुर में रोड, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज, वजीराबाद में स्टेडियम कॉंम्प्लेक्स, पल्टीपर्पज हॉल एवं इंडोर स्वीमिंग पुल, सेक्टर-53 में आर्ट एंड कल्चरल बिल्डिंग, बाल भवन में ऑडिटोरियम, सेक्टर-14 में सामुदायिक केंद्र का पुनर्निर्माण समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। समीक्षा बैठक के दौरान सदर बाजार के समीप मल्टीलेवल कार पार्किंग, सेक्टर-12ए में सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर खास तौर पर चर्चा की गई। वहीं अधिकारियों ने सेक्टर-10 बस डिपो का कार्य पूरा होने की जानकारी दी।
समयसीमा के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश
बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। मेयर ने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनकी रिपोर्ट भी भेजें और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का खास ध्यान रखने की बात कही गई। मेयर ने नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में साइनेज बोर्ड लगवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया। निगमायुक्त ने कहा कि वजीराबाद खेल स्टेडियम की साइट से दो सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटवाया जाए। साथ ही इसकी चारदीवारी डि-मार्केशन के हिसाब से कराई जाए।
विज्ञापन

निर्माणाधीन साइट पर लगेंगे बोर्ड
निगमायुक्त ने खास तौर पर अधिकारियों को गैस पाइपलाइन व बिजली की लाइनों को पहले ही स्थानांतरित करवाने के निर्देश दिए। वहीं, बड़ी परियोजनाओं में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। निगमायुक्त के निर्देश के मु ताबिक निर्माणाधीन प्रत्येक साइट पर कार्य संबंधी बोर्ड लगवाए जाएंगे। बैठक में चीफ इंजीनियर टीएल शर्मा, एसई राधेश्याम शर्मा व सत्यवान समेत सभी संभागों के कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें