फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर दो प्रतिष्ठान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को निगम की टीम ने आईएमटी सेक्टर-2 स्थित रहेजा टावर-ए और इसी परिसर में चल रहे जिंजर होटल को सील कर दिया। दोनों पर नगर निगम का करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये टैक्स बकाया है। निगम की टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को सील करने के बाद प्रबंधन को बकाया टैक्स जल्द जमा करने के निर्देश दिए हैं। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह ने बताया कि संपत्ति मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने यह कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें