फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार लाठी से पीटा, चेहरे पर पत्थर से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूटी से घर लौट रहे युवक पर पड़ोसी ने ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक के चेहरे पर पत्थरों से वार किया। स्कूटी को भी डंडे मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल युवक को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पटौदी गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार रात वह अपने घर के लिए स्कूटी से लौट रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही पड़ोसी नरेश एक डंडा लिए खड़ा था। इशारा कर स्कूटी को रुकवा लिया। रुकते ही नरेश हमलावर हो गया। कई डंडे शरीर पर मारने के बाद एक डंडा सिर पर भी मार दिया। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। नरेश इतने पर भी नहीं रुका। उसने गिरे हुए मनोज के चेहरे पर पास ही मेें पड़े पत्थर से कई बार वार किया।
इससे मनोज का चेहरा लहूलुहान हो गया। आरोपी ने मनोज की स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी नरेश पर मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें