फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से 22 नवंबर तक बंद रहेंगे पांचवीं तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उपायुक्त व माह निदेशक मौलिक शिक्षा के निर्देश के बाद प्रशासन ने सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। देर शाम को जारी आदेश में प्रदूषण के कारण स्कूल बंद रखने की जानकारी दी गई है।
मेवात में खराब हो रही वायु गुणवत्ता को देखते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नूंह ने आज से 22 नवंबर तक कक्षा पहली से पांचवीं तक के सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। मेवात में शाम को ठंड बढ़ने के साथ कोहरे की चादर छा गई। वहीं, प्रशासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पांचवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। मेवात में अधिक हरियाली होने के कारण यहां पर ठंड के साथ कोहरा भी अधिक पड़ता है जिसके कारण लोगों को हादसे का डर बना रहता है। वहीं, मेवात में दूसरे जिलों के मुकाबले प्रदूषण कम है लेकिन, हवा न चलने के कारण यहां पर भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत व खांसी जैसी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। मौसम में एक दम आए बदलाव के कारण बच्चों में बीमारी का खतरा बढ़ गया है। अगर ऐसे में सुबह में पड़ने वाली ठंड में छोटे बच्चे स्कूल जाएंगे तो वह बीमार पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी करवाएंगे आदेश का पालन
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे सुनिश्चित करें कि पांचवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय अवकाश के दौरान खुले न रहें। ये अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होंगे। इन आदेशों को दृढ़ता से लागू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें