पुलिस के अनुसार सुशांत लोक थाना पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के रेवाड़ी मूल की महिला ने कहा कि वह सुशांत लोक क्षेत्र स्थित एक नामी स्कूल में बतौर सफाई कर्मचारी नौकरी करती थी। पिछले महीने ही उसने नौकरी छोड़ी है। इसी स्कूल में गांव वजीराबाद निवासी रमेश बतौर सुपरवाइजर तैनात है। आरोप है कि रमेश ने एक जून 2022 को उसके साथ रेप किया। महिला के विरोध जताने पर आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी देने के साथ किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने महिला के साथ करीब एक महीने तक दुष्कर्म करता रहा। अब एक महीने पहले नौकरी छोड़ने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।