फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमाद ने दिया सास को 'दर्द': पंचायत में नाराज बीवी नहीं मानी, युवक ने अभद्रता के बाद सासू से किया दुष्कर्म

Sun, 21 May 2023 09:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पुलिस के अनुसार यूपी मूल की एक महिला परिवार सहित सुशांत लोक थाना क्षेत्र में रहती है। उनकी बेटी की शादी अप्रैल 2022 में दिल्ली के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से उनकी बेटी और दामाद के बीच कुछ अनबन होने लगी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना एरिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पत्नी से हुई अनबन का कहर सास को झेलना पड़ा। नाराज पत्नी को मनाने के लिए पारिवारिक पंचायत में जब कोई समाधान नहीं निकला तो युवक ने अपनी सास के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यूपी मूल की एक महिला परिवार सहित सुशांत लोक थाना क्षेत्र में रहती है। उनकी बेटी की शादी अप्रैल 2022 में दिल्ली के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से उनकी बेटी और दामाद के बीच कुछ अनबन होने लगी थी। 
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके कारण उनकी बेटी वापस मायके आ गई थी। कई बार बातचीत करने के बाद 18 मई को उनका दामाद व उनके परिवार के कुछ सदस्य घर पर आए थे। यहां पारिवारिक पंचायत हुई जिसका निष्कर्ष नहीं निकला। आरोप है कि इस दौरान उनके दामाद ने उसके साथ पहले तो अभद्रता की और बाद में रेप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें