फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। भोड़ाकलां गांव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कई दिनों से तीन मनचले छात्रा का पीछा कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने छात्रा का रास्ता रोका व उस पर अभद्र टिप्पणी कर फरार हो गए। छात्रा की शिकायत पर स्कूल के उप प्राचार्य ने पुलिस को सूचित किया। जिस पर महिला थाना (दक्षिण) की टीम ने तीन युवकों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

भोड़ाकलां स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही थी। इस दौरान मनोज, दीपक और अमीर नामक युवक उसका पीछा करने लगे। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद मनचलों ने उस पर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि तीनों मनचले कई दिनों से उसका पीछा कर रहे हैं। छात्रा ने स्कूल पहुंचकर उप प्राचार्य को घटना की जानकारी दी। उप प्राचार्य ने तुरंत महिला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें